Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में आठ माह की गर्भवती महिला ने की खुदकुशी, मासूम की पेट में मौत

Ad

हल्द्वानी: नगर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। महिला आठ महीने की गर्भवती थी और उसके खुदकुशी करने से मासूम बच्चे की पेट में ही मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, महिला के परिवारवाले इस वक्त शोक में डूबे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय कौसर जहां पत्नी मो. जुनैद निवासी गोपाल मंदिर नई बस्ती आठ महीने की गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि महिला की उसके पति से रविवार शाम को कहासुनी हो गई। खर्चे को लेकर बहस होने के बाद पति घर से चला गया। इतनी देर में महिला ने आव देखा ना ताव सीधे जहर गटक लिया। हालांकि इसके फौरन बाद उसने अपने जेठ को पूरी जानकारी दे दी।

जिसके बाद उसे आनन फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। बनभूलपुरा थाना एसओ नीरज भाकुनी ने जानकारी दी और बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि तीन बच्चों को पीछे छोड़ गई महिला का पति टैक्सी चलाता है। एसएसआई टीएस राणा की मानें को पति पत्नी में पहले भी ऐसी अनबन हुई थी। लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के बाद ही कार्रवाई का सिलसिला शुरू होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top