Rajasthan

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत पर धांधली के आरोप पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया बड़ा बयान

Ad

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी (BJP) ने चंडीगढ़ मेयर की सीट पर कब्ज़ा जमाया। बीजेपी उम्मीदवार सरबजीत कौर को चंड़ीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) का नया मेयर चुन लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी पर AAP आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने इसे भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत तक करार दे दिया। इस मेयर चुनाव में कुल 28 वोट पड़े थे। जिसमें आप और बीजेपी को बराबर वोट मिले। हालांकि बाद में आप का एक वोट अमान्य हो गया और मेयर पद बीजेपी के पास चला गया। जिसके बाद से बीजेपी और आप के पार्षदों के बीच जमकर गहमागहमी देखने को मिली।

इसी पर पंजाब भाजपा चुनाव प्रभारी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मेयर चुनाव जीतने पर सरबजीत कौर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि AAP आप को विरोध कर राजनीतिक सहानुभूति हासिल करने के बजाय कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा के पास पंजाब में सत्ता में आने की पूरी क्षमता है।

इसी के बाद अब चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही चुनावी बिगुल बज चुका है और सभी राजनैतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top