Nainital-Haldwani News

बदल गया इतिहास, कुमाऊं से दिल्ली समेत तीन शहरों के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरू

काठगोदाम-दून एक्सप्रेस के संचालन में तब्दीली, यात्री नहीं मिलने से निरस्त की गई ये ट्रेनें
Ad

हल्द्वानी: रेल यात्रा करने वालों के लिए एक शानदार खबर है। कुमाऊं के लोगों को काठगोदाम से इलेक्ट्रिक ट्रेनों ( electric train kathgodam) के संचालन का इंतजार था जो खत्म हो गया है। इसके अलावा रेलवे भी विद्युतीकरण को एक मिशन के रूप में देखता है और माना जाता है कि ये भारतीय रेलवे की तस्वीर को बदल सकता है। इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन के डीजल बचेगा और पर्यावरण को बचाने में भी रेलवे योगदान के पाएगा। रेलवे ने इलेक्ट्रिक इंजन से काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस( kathgodam to delhi train), लखनऊ -काठगोदाम और मुंबई-काठगोदाम साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही अन्य इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि लालकुआं से बरेली रेलवे लाइन विद्युतीकरण मिशन में सफलता के बाद लालकुआं से काठगोदाम तक रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का काम पूरा हुआ। इसके बाद 29 जून को ट्रेन संचालन का परीक्षण भी कर लिया गया था। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अन्य ट्रेनों को भी इलेक्ट्रिक ट्रेन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।  वहीं काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने इसे रेलवे की एक और उपलब्धि है।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top