Nainital-Haldwani News

कॉर्बेट नेशनल पार्क में कम होगा प्रदूषण, इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन की हुई घोषणा

Ad

हल्द्वानी: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कुमाऊं दौरे पर है। इस मौके पर वह तमाम योजनाओं को शुरू कर रहे हैं। बुधवार को मंत्री सतपाल महाराज रामनगर पहुंचे, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं से बात की और कहा कि रामनगर में पर्यटन को बढ़ाने का प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्बेट पार्क में इलेक्ट्रिक वाहन चलाये जाएंगे। इससे फ्यूल कम खर्च होगा, वहीं वन्यजीव भी डिस्टर्ब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वातावरण शुद्ध रखने के लिए प्रदूषण कम करने की जरूरत है और इस दिशा में यह कदम कारगर साबित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर में सतपाल महाराज ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हम एक टीम है और एक साथ काम करके ही कामयाबी मिलती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान होना चाहिए। बिना कार्यकर्ता के पार्टी संगठन कुछ नहीं है। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, मनमोहन बिष्ट, निर्मला रावत, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, नगरध्यक्ष भावना भट्ट, वीरेंद्र रावत, बलदेव रावत, मनमोहन बिष्ट, नवीन करगेती मौजूद रहे।

बुधवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की 21 करोड़ 98 लाख की कई योजनाओं का लोकार्पण किया। इससे पूर्व महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनने के अलावा उन्होने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संचय निधी यात्रा को झण्डा समर्पित कर रवाना करते हुए रामनगर के प्रत्येक घर से धन संग्रह करने का सुझाव भी दिया।

प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद नैनीताल के रामनगर में पर्यटन विभाग द्वारा 570.47 लाख की लागत से निर्मित कन्वेंशन सेंटर और कोसी बैराज के अपर एवं डाउन स्ट्रीम में 41.48 लाख की लागत से निर्मित मनोरंजन पार्क के निर्माण एवं सौंदर्यकरण के कार्यों का लोकार्पण किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top