Uttarakhand News

मतदान के बहाने इस स्कूल में आई बिजली, जनता बोली ये विकास है

Ad

हल्द्वानीः लोकसभा चुनाव में हर एक नेता कई वादे करते नजर आ रहे है। कई नेता अपनी सरकार की कामयाबी भी गिना रहे है। वहीं उत्तराखंड में जहां पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव होने है ।इस लिए पार्टी ने अपनी चुनाव की तैयारी भी तेज कर ली है। इस ही क्रम में चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यही कारण है कि कई स्कूलों में मतदान केंद्र बनाया जा रहा है, जिसके कारण सरकारी विद्यालय की भी किस्मत बदलती देखी जा रही है।पतलोट के कलियाधूरा स्थित प्राथमिक विघालय में भी मतदान कराये जायेगी। इस बात की खुशी विघालय के लोगों को तब हुई जब वह के लोगो को पता चला की मतदान के लिए बिजली का भी सुविधा कराई जायेगी। यह भी कहा जा सकता है कि इस विघालय में चुनाव के दिनों से ही विकास कार्य शुरू हो गया है। गांव के लोगो ने बताया कि विद्यालय से 12 किमी तक जंगल होने से चंपावत जिले से बिजली मुहैया नहीं हो पा रही थी। ग्रामसभा के लोगों ने बताया कि कई बार विधुत विभाग के अधिकारीयों से बिजली मुहैया कराने को कहा गया पर अधिकारियों ने बिजली की परेशानी को अनसुना कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

विद्यालय में बिजली के साथ पानी और साफ-सफाई की भी सुविधा देखी जा रही है। इस से ग्रामवाशी भी काफी खुश देखे जा रहे है। लोगों का कहना है कि मतदान के बहाने ही सही विद्यालय में किसी का ध्यान तो गया। विद्यालय में बिजली आने के बाद से 15 और परिवारों को कनेक्शन दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top