Uttarakhand News

उत्तराखंड: हाथियों के झुंड ने पिकअप पर बोला हमला, चट कर गए पूरा अनाज-वीडियो

वीडियो सोर्स-ट्वीटर
Ad

देहरादून: कोटद्वार दुगड्डा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हाथियों का झुंड बीच हाईवे पर आ गया। उन्होंने एक पिकअप पर हमला कर दिया। हालांकि चालक तब तक बाहर निकल चुका था। हाथियों के झुंड ने पिकअप में रखे पूरे अनाज को चट कर दिया। नजीबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग में हुए इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उत्तराखंड के लैंसडौन वन प्रभाग को हाथियों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है, यहां पर 175 हाथी रहते हैं। हाथियों के हाईवे पर आने के मामले कई बार रामनगर और रुद्रपुर-हल्द्वानी से भी सामने आए हैं। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार से सामने आई घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मुख्य मार्ग पर आने से पहले हाथियों का झुंड खोह नदी में नहा रहा था। हाथियों को देख लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया। काफी देर तक उन्होंने हाईवे पर अपना डेरा जमाकर रखा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top