Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः हाथी ने छात्रा पर किया हमला, ऐसे बची जान

Ad

हल्द्वानीः रामनगर क्षेत्र में हाथियों ने कोहराम मचा रखा है। आए दिन हाथी लोगों पर जानलेवा हमला कर दे रहें हैं। एक बार फिर लकड़ी बीनने जंगल गई छात्रा पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में छात्रा के चेहरे पर चोट आई है। छात्रा की मां और अन्य लोगों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर चला गया।

बता दें कि राइंका ढेला की कक्षा नवीं की छात्रा किरन बिष्ट मंगलवार शाम अपनी मां और अन्य लोगों के साथ लकड़ी बीनने जंगल गई थी। किरन एक झाड़ी के पास लकड़ी बीन रही थी। इस दौरान अचानक निकलकर आए हाथी को देखकर वह घबरा गई। हाथी ने सूंड़ से उसके बालों को खींचने का प्रयास किया। इस पर किरन ने शोर मचाया। शोर मचाने पर मां कमला देवी और अन्य महिलाएं भागते हए मौके पर पहुंच गए। सबके शोर मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया।

ढेला के शिक्षक नवेंदु मठपाल का कहना है कि छात्रा की आंख में काफी सूजन है। साथ ही चेहरे पर भी चोट का गहरा निशान है। वहीं क्षेत्र में हाथियों के आतंक से लोग काफी परेशान हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top