Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी रोड पर एक बार फिर आ गया हाथियों का झुंड, लग गया जाम

File Photo
Ad

हल्द्वानी: वन्यजीनों के लिए अब जंगलों से ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र और सड़कें घर बन गई हैं। आए दिन ऐसी खबरें अब आती रहती हैं। एक बार फिर हल्द्वानी रोड पर हाथियों के झुंड ने ट्राफिक को रोक दिया। दरअसल, रुद्रपुर हल्द्वानी हाईवे पर टांडा जंगल से गुजरने वाले नैनीताल रोड पर हाथियों का झुंड आ गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी कारण से आवाजाही कर रहे वाहनों को 10 मिनट तक रुकना पड़ा। बाद में हाथियों के टांडा जंगल में जाने के बाद जाम खुल सका। टांडा जंगल में वन्यजीव हैं और उनका सड़कों पर आने का सिलसिला कोई नया नहीं है। हाथियों का झुंड तो कई बार सड़कों पर आ जाता है। जिस वजह से वाहन चालकों को परेशानी होती है।

इसी बीच रविवार रात 9 बजे के आसपास भी दो-तीन हाथियों का झुंड नैनीताल रोड पर आ गया। इसी के बाद हल्द्वानी और रुद्रपुर की ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वन दरोगा शशिवर्धन अधिकारी का कहना है कि पहले भी कई बार पंतनगर क्षेत्र में भी हाथी आ चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top