Entertainment

सलमान अली के नाम हुआ, इंडियन आइडल 10 का खिताब

Ad

नई दिल्लीः सोनी चैनल में चल रहे इंडियन आइडल 10 का फिनाले रविवार को कराया गया । जिसमें हरियाणा के नूंह के रहने वाले सलमान अली ने इंडियन आइडल 10 का खिताब अपने नाम कर लिया है।उन्होंने फाइनल में पहुंचे चार अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर विनर का टाइटल जीता। विनिंग ट्रॉफी के साथ सलमान को 25 लाख का कैश प्राइज भी दिया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad

शो की जज नेहा कक्कड़ और विशाल डाडलानी ने विनर के तौर पर उनके नाम की घोषणा की। वहीं अंकुश भारद्वाज इस सिंगिंग रियलिटी शो के दसवें सीजन के रनर अप रहे।

शो रविवार को आयोजित फिनाले में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म जीरो की टीम के साथ फिल्म का प्रमोशन करने का लिए मौजुद थे। इनके अलावा शो के फिनाले में महान संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के प्यारेलाल शर्मा, बप्पी लाहिरी और शिल्पा शेट्टी सहित कई दिग्गज कलाकार मौजूद थे। शो में संगीत के दिग्गज सितारो के साथ प्रतिभागियों ने भी सुर से सुर मिलाया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top