Entertainment

TIKTOK पर रातों-रात छा गई कांटा लगा गर्ल शैफाली, पहले ही वीडियो ने किया धमाका

Ad

नई दिल्ली: एक्ट्रेस व डांसर शेफाली जरीवाला का टिकटॉक पर शानदार आगाज हुआ है। उन्होंने आसिम रियाज (Asim Riaz) के गाने ‘मेरे अंगने में’ से डेब्यू किया है।दोनों ही शेफाली और आसिम ‘बिग बॉस’ में सह-प्रतिभागी थे। इस गाने के वीडियो में आसिम और जैकलीन हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई तस्वीरें, वीडियो और हेल्थ टिप्स पोस्ट करने के बाद शेफाली ने अब टिकटॉक की ओर अपना ध्यान केंद्रित किया है।

3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो


यह डेब्यू वीडियो बहुत ही खास है। अभिनेत्री ने यह वीडियो विनय सप्रु और राधिक राव को समर्पित किया है, जिन्होंने ‘मेरे अंगने’ में गाने के वीडियो का निर्देशन किया है। उन्होंने शेफाली के डेब्यू ट्रैक ‘कांटा लगा’ को भी निर्देशित किया था। इसी गाने से वह स्टार बनीं थीं। शेफाली द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

https://www.instagram.com/p/B-Z6JEZn2hH/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

शेफाली ने कहा, “मेरे अंगने में बहुत ही शानदार ट्रैक है और वह अपने टिकटॉक वीडियो को विनय और राधिका को समर्पित करना चाहती हैं। इसके माध्यम से मैं उनके प्रति अपना आभार जताना चाहती हूं. आशा है कि उन्हें यह पसंद आएगा।”

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top