Entertainment

फिल्म जगत में हड़कंप, ये बात बोलकर दंगल गर्ल जायरा वसीम ने छोड़ दी बॉलीवुड

Ad

नई दिल्ली: बॉलीवुड में ‘दंगल गर्ल’ के नाम से जानी जाने वाली जायरा वसीम ने एक ऐलान से पूरे बॉलीवुड में खलबली मचा दी है। कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर जायरा बॉलीवुड छोड़ने की जानकारी दी है। जायरा ने रविवार की सुबह अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से बॉलीवुड को अलविदा कहने का खुलासा किया है। फातिमा के लंबे नोट से जाहिर हो रहा है कि उन्होंने धार्मिक मान्यताओं के चलते यह निर्णय लिया है।

जायरा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि 5 साल पहले मैंने जो फैसला लिया था, उसने मेरी जिंदगी बदल दी, मैंने बॉलीवुड में कदम रखा। मेरी ये यात्रा काफी थकाने वाली रही, इन पांच सालों में मैं अपनी अंतरात्मा से लड़ती रही, छोटी सी जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ सकती, इसलिए मैं इस फील्ड से अपना रिश्ता तोड़ रही हूं।मैंने बहुत सोच-समझकर ये फैसला किया है।

जायरा को फिल्‍म दंगल के लिये नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। फिल्‍म में उन्‍होंने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्‍म में उनकी एक्‍टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती की भी तारीफ की गई। बेहद छोटी उम्र की जायरा ने कई अवॉर्ड जीते। सोशल मीडिया पर भी जायदा काफी एक्‍टिव रहती हैं। इंस्‍टाग्राम पर उनती तस्‍वीरों को काफी पसंद भी किया जाता है। खूबसूरत और टैलेंटेड जायरा का जन्म श्रीनगर के हवल इलाके में 23 अक्टूबर 2000 में हुआ था। उनके पिता, जाहिद वासीम, श्रीनगर में एक बैंक प्रबंधक के रूप में काम करते हैं। उनकी मां का नाम जर्का वसीम है। जायरा को स्कूल टाइम से ही ऐक्टिंग का शौक था।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि 2017 में जायरा वसीम ने फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में भी आमिर खान के साथ काम किया। इस फिल्म के लिए जायरा को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक का अवॉर्ड मिला था। छोटी सी उम्र में ही जायरा को कई अवॉर्ड से नवाजा गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो तो जायरा जल्द ही ‘स्काई इज पिंक’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो प्रियंका चोपड़ा की बेटी का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म में फरहान अख्तर भी मुख्य भूमिका में हैं।

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top