Uttarakhand News

उत्तराखंडः हवाई सेवा भी पड़ रही है फीकी, खाली हेलीकॉप्टर पहुंचा गौचर

Ad

देहरादूनः उत्तराखंड के लोगों के लिए हैली सेवा शुरू हो गई है। उड़ान योजना के तहत देहरादून से टिहरी, श्रीनगर होते हुए गौचर तक हेलीकॉप्टर सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई। शुक्रवार को जौलीग्रांट से पवन हंस कंपनी के हेलीकॉप्टर ने सुबह 10.45 मिनट पर टिहरी में कोटी कालोनी स्थित हेलीपैड पर लैंड किया। 25 मिनट बाद हेलीकॉप्टर श्रीनगर के लिए रवाना हुआ, इसके बाद गौचर पहुंचा, लेकिन हेलीकॉप्टर को कोई भी सवारी नही मिली। लेकिन लौटने पर श्रीनगर से एक सवारी मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 29 जुलाई को यह सेवा शुरू होनी थी, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से सेवा शुरू नहीं हो पाई। टिहरी से रवाना हुए हेलीकॉप्टर में पायलट सलील परासर, को-पायलट हिमांशु पंडित और मेकेनिकल अजयपाल मौजूद थे। लेकिन नौ सीटर इस हेलीकॉप्टर में एक भी सवारी नहीं थी। वहीं गौचर में बिना सवारी के पवन हंस कंपनी के दो पायलट सुबह 11.55 बजे हेलीकॉप्टर से गौचर हवाई पट्टी पहुंचे। इसके बाद 12.35 बजे हेलीकॉप्टर ने देहरादून के लिए उड़ान भरी। श्रीनगर से देहरादून तक के लिए सिर्फ एक सवारी ही बैठी और उनका नाम संजय बिश्नोई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top