Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पत्नी को गैर मर्द के साथ कमरे में देखा, दरवाजे में बाहर से लगा दिया ताला

Ad

Haldwani News: शहर में एक मामला सामने आया, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। एक पति ने पत्नी को गैर मर्द के साथ घर में देखा तो उसने ताला लगा दिया। इसके बाद वो पुलिस के पास पहुंचा। महिला एक अस्पताल में तैनात है जबकि पुलिस का सिपाही हल्द्वानी के एक थाने में तैनात है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार नैनीताल निवासी एक युवक शहर में फल का ठेला लगाता है। उसकी पत्नी एक अस्पताल में नौकरी करती है। उसका परिवार मेडिकल कॉलेज के पास रहता है। बुधवार को पति किसी काम से घर पहुंचा तो दरवाजे बंद थे। उसकी पत्नी घर के अंदर एक सिपाही के साथ थी। जिसके बाद उसने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पति ने पड़ोसी से ताला मांगा और दोनों को घर में बंद कर दिया। 

पति पुलिस के पास शिकायत करने के लिए चौकी पहुंचा। इसके बाद सब घर पहुंचे तो पत्नी व सिपाही घर के बाहर खड़े थे। इसके बाद सभी चौकी पहुंचे। इस दौरान पत्नी ने सिपाही के घर में होने की बात में हामी भरी। किसी परिचित से ताला तुड़वाकर बाहर आने की बात कही। पति-पत्नी की शादी को 14 साल हो गए हैं और बच्चे भी हैं।

मामला कोतवाली और मजिस्ट्रेट तक पहुंच गया। फिलहाल पूरे मामले में किसी तरह से कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मजिस्ट्रेट के सामने पति पत्नी ने बयान दर्ज किए गए है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में अभी तक किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने के बाद ही मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top