Nainital-Haldwani News

नैनीताल:टीवी देखने पर हुआ झगड़ा, पिता ने बेटे के पेट में घोप दी कांच की टूटी बोतल

Ad

नैनीताल: टीवी देखने को लेकर शुरू हुए विवाद जिंदगी पर पूर्णविराम लगाने पर खत्म हुआ। यह विवाद भी पिता और बेटे के बीच हुआ। स्टाफ हाउस क्षेत्र में हरीश लाल ने अपने 21 वर्षीय बेटे ध्रुव कुमार से क्रोधित होकर कांच की टूटी बोतल मारकर गंभीर घायल कर दिया है । हरीश लाल फुटपाथ पर दुकान लगाता है वहीं ध्रुव नाव चालक है।

ADVERTISEMENTS Ad

विवाद की असली वजह टीवी को बताया जा रहा है। टीवी का चैनल बदलने को लेकर पिता और बेटे में कहासुनी शुरू हो गई। दोनों ही नशे में थे। गुस्से में आकर ध्रुव ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इतने में पिता हरीश लाल ने टूटी हुआ बोतल से बेटे पर वार कर दिया।ध्रुव को स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल के बाद गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है । बताया जा रहा है कि हादसे के समय बाप बेटे साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे । हरीश लाल लकड़ी का सामान बनाकर तो ध्रुव छोटा मोटा काम करके करता था गुजर बसर । हॉस्पिटल के डॉक्टरों के अनुसार वार इतना तेज़ था कि ध्रुव की आंते बाहर आ गई थी। धाव से कांच का टुकड़ा भी बरामद हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top