Uttarakhand News

देवभूमि उत्तराखण्ड: पिता ने बेटी से दुष्कर्म कर इंसानियत को किया शर्मसार

Ad

हल्द्वानी: कन्या इस धरती में सबसे ज्यादा भरोसा अपने पिता और भाई पर ही करती है। उसे मालूम होता है कि जिंदगी में कोई भी परीक्षा को ये दोनों शख्स मेरा साथ ईश्वर की तरह देंगे। वह अपने पति पर भी दोनों की परचाई खोजने की कोशिश करती है। तभी को भाई और पिता के रिश्ते को पवित्र स्थान दिया जाता रहा है। लेकिन इस कलयुग में इंसानियत और रिश्तों में कलंक लगना आम बात ही हो गई है। दरिंदगी ने इंसानियत को काला चेहरा दे रही है।  चंपावत जिले के पाटी से पिता द्वारा  8 साल की बेटी से साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडित लड़की की मा ने अपने पिता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला निर्भया सेल में आने के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं से केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दर्ज कि गई शिकायत के अनुसार पीडिता की मां पाटी ब्लॉक में अपने तीन पुत्र और बच्ची के साथ रहती है। 22 अक्टूबर को उसका पति शराब के नशे में घर आया। उसने काफी शराब पी रखी थी। उसने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसी दौरान उसने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पाटीथाने के एसओ प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर को महिला ने अपने पति के खिलाफ थानें में मारपीट की तहरीर सौंपी थी।

निर्भया सेल की काउंसलर मीनू पंत ने बताया कि महिला शनिवार को उनके पास पहुंची। वह अपनी बच्ची के साथ थी। महिला ने पति पर बच्ची के साथ दो बार रेप करने का आरोप लगया है। बच्ची अभी भी दर्द में है और चल भी नहीं पा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top