Nainital-Haldwani News

जन्मदिन मनाने नोएडा से नैनीताल पहुंची महिला का होटल के कमरे में मिला शव, साथी फरार

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। होटल में रुकी एक महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव होटल के कमरे में मिला है। इस खबर के सामने आने के बाद पास के क्षेत्र में सनसनी मच गई। होटल के आसापस लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। महिला नोएडा निवासी बताई जा रही है जो मल्लीताल स्थित होटल में रुकी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में भी वायरल हुआ बसपन का प्यार गाना, पहाड़ी वर्जन को कुछ ही दिन में मिले लाखों व्यूज

पिथौरागढ़ की शीतल राज ने माउंट एवरेस्ट के बाद एल्ब्रुस फतह कर बनाया रिकॉर्ड, टैक्सी चालक हैं पिता

जानकारी के अनुसार नोएडा से नैनीताल भ्रमण करने के लिए दो कपल पहुंचे। उन्होंने दो कमरे मल्लीताल स्थित होटल में बुक किए। मंगलवार को सुबह को दूसरे कमरे में ठहरे साथ वालो ने जब दूसरे कमरे में देखा तो वहाँ पर युवती की लाश पड़ी हुई थी और उसका प्रेमी कमरे से गायब था। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम साक्ष्यों को एकत्र करेगी। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक होरिजन होम्स नोएडा एक्सटेंशन निवासी दीक्षा मिश्रा, ऋषभ के साथ तथा स्वेता शर्मा, अलमास पुलहक के साथ 14 अगस्त को नैनीताल आए थे। यह लोग लिविंग में रहते थे। 15 अगस्त को दीक्षा का जन्मदिन था और चारों ने एक ही कमरे में बैठकर पार्टी की। रात करीब एक बजे पार्टी के बाद स्वेता व अलमास दूसरे कमरे में सोने चले गए। सुबह दीक्षा का कमरा खुला हुआ था और उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां पर उसका शव पड़ा हुआ था। पहले जानकारी ये सामने आई थी कि महिला फरार व्यक्ति की पत्नी है लेकिन बाद में पता चला है कि दोनों रिलेशनशिप में थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top