Haridwar News

हरिद्वार की पवित्रता को साउथ इंडस्ट्री भी मानती है…महेश बाबू ने मां को दी अंतिम विदाई

Ad

हरिद्वार: पर्यटन के लिए पहचाने जाने वाले उत्तराखंड को देवभूमि ऐसे ही नहीं कहा जाता। धर्मनगरी हरिद्वार की मान्यता सिर्फ उत्तराखंड या भारत देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है। लोग दूर दूर से पूजा पाठ सहित अस्थि विसर्जन आदि के लिए हरिद्वार आते हैं। इस बार दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू अपनी मां की अस्थियों के विसर्जन के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। जिसकी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार दोपहर हरिद्वार के वीआइपी घाट पर फिल्म एक्टर महेश बाबू अपनी दिवंगत मां इंदिरा देवी की अस्थियों के विसर्जन के लिए हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ अस्थि विसर्जन किया। गौरतलब है कि महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन बीते बुधवार को 70 वर्ष की आयु में हो गया था। महेश बाबू की मां इंदिरा देवी लंबे समय से बीमार थीं।

हैदराबाद स्थित आवास में उन्होंने 70 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। जिसके बाद आज वीआईपी घाट पर महेश बाबू ने अपनी मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। बता दें कि साउथ के बड़े बड़े सूपरस्टार धर्म और सनातन संस्कृति को लेकर भी बड़ी रुचि रखते हैं। बीते दिन अल्लू फैमिली के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे। जहां वह फैमिली के साथ ट्रेडिशनल लुक में लाइन में लगे हुए दिखे थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top