Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में हुई फायरिंग के बाद फैली सनसनी

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल रोड स्थित एमबीपीजी कॉलेज में गोली चलने का मामला सामने आया है। इस पूरे वारदात के पीछे आईटीआई गैंग का हाथ बताया जा रहा है। गैंग में शामिल लोगों ने कॉलेज में घुसकर गोलियां भी चलाई और तलवारों से भी हमला किया गया। मामला मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच का बताया जा रहा है। इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कूटी में सवार युवक घायल को इलाज के लिए ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, आईटीआई गैंग से जुड़े युवक तलवार और तमंचा लहराते हुए एमबीपीजी कॉलेज में आ घुसे। उन्होंने एक युवक की ओर इशारा किया। सभी उसके पीछे पड़े और उसे पकड़ लिया। घायल युवक का नाम शिवम बिष्ट बताया जा रहा है जो बुरी तरह से घायल हो गया है। उसे एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शाम को कॉलेज परिसर में युवक क्रिकेट खेल रहे थे और इसी दौरान करीब 30-40 युवक गेट के अंदर आए और फिर माहौल पूरी तरह से बदल गया। बीकॉम के छात्र को पीटने के बाद सभी वहां से भाग निकले। इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है। पुलिस घटना के वक्त परिसर में मौजूद युवकों से पूछताछ कर रही है। करीब तीन से चार बार गोली चलाए जाने की बात कही जा रही है। इससे पहले भी आईटीआई गैंग सुर्खियों में रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top