Uttarakhand News

उत्तराखंड में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला केस मिला, 23 साल का युवक संक्रमित

Ad

रुद्रपुर: राज्य में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है। मामला ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में मिला है। बुधवार को संक्रमित की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक लखनऊ निवासी है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिनेशपुर वार्ड नंबर तीन में अपने चाचा के घर आया हुआ था। उसने 29 मई को गदरपुर सीएचसी में कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया। उस दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट में वह कारोना पॉजिटिव पाया गया। इस के बाद वह होम आइसोलेट में रहा।

आइसोलेशन की अवधि पूरा होने के बाद वह अपने घर लौट गया। इसके बाद उसका आरटीपीसीआर सैंपल जांच लिए एनसीडीसी लैब दिल्ली भेजा गया था। मंगलवार शाम को युवक की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय पहुंची तो उसमें डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई। 23 वर्षीय संक्रमित युवक बीटेक का छात्र है।

बुधवार की दोपहर एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना, प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रदीप पांडे पुलिस के साथ संक्रमित के रिश्तेदार के घर पहुंचे। वहां उन्हें चला युवक स्वस्थ होकर लखनऊ वापस चला गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार समेत पड़ोस के 40 लोगों के सैंपल लिए हैं और इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top