Pithoragarh News

पिथौरागढ़ से देहरादून और गाजियाबाद के लिए उड़ेंगे विमान, शुरू होने वाली है फ्लाइट

Ad

देहरादून: राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भी हवाई जाल बिछाया जा रहा है। पर्वतीय जिलों को मैदान से जोड़ने के लिए हेली सेवाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है। क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत इन सेवाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अब हेमकुंड साहिब और मुनस्यारी के लिए हेली सेवाओं के संचालन किया जाने वाला है। मौजूदा वक्त में एक मार्ग पर हवाई सेवा और चार मार्गों पर हेली सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा पिथौरागढ़ के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो सकती हैं। पढ़ना जारी रखें…

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत हवाई सेवाओं के तीन और हेली सेवाओं के आठ मार्ग स्वीकृत हैं। इस लिस्ट में देहरादून-पंतनगर, हिंडन-देहरादून-पिथौरागढ़ और पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा संचालित करने का प्लान शामिल है। अभी देहरादून-पंतनगर मार्ग पर फ्लाइट्स चल रही है। इसके अलावा पंतनगर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू हो चुकी है। पढ़ना जारी रखें…

बता दें कि हवाई सेवाओं के विस्तार के बाद से उत्तराखंड पहुंचाना आसान हो गया है। कुमाऊं से यात्रा करने वाले पंतनगर एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का लाभ ले रहे हैं तो वही देहरादून से भी हवाई सेवाओं में बढ़ोतरी हुई है। देहरादून से लखनऊ, दिल्ली, बेंगलूरू समते कई शहरों के लिए फ्लाइट्स चलने लगी हैं। इस वजह से उत्तराखंड पहुंचने वाले पर्यटकों की तादत भी बढ़ गई है। खास बात ये है कि पिछले कुछ वक्त से हवाई कंपनियों ने भी उत्तराखंड में सेवा देने के लिए रूचि दिखाई है और यही वजह है राज्य में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। खबर समाप्त हुई…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top