Uttarakhand News

ये क्या बोल गए पूर्व मंत्री जी…उत्तराखंड को बता दिया कलेश की भूमि

Ad

देहरादून: यदि आप राजनीति में हैं तो लोगों का ध्यान आप पर रहना ही है, इस बात में कोई दोराय नहीं है। राजनैतिक जीवन होने का मतलब ही यही है कि आपकी ज़ुबान की कीमत बहुत अधिक हो जाती है। हल्का सा भटके तो जनता फिर छोड़ती नहीं है। कुछ ऐसा ही अब पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का हाथ थामने वाले हरक सिंह रावत के साथ भी हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

हरक सिंह रावत के पीछे सोशल मीडिया अब हाथ धोकर पड़ गई है। ऐसा हो क्यों रहा है…दरअसल एक वीडियो लगातार सभी प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री ने उत्तराखंड को कैलाश के स्थान पर कलेश की भूमि बोल दिया है। बस यही कारण है कि, हरक सिंह रावत लोगों के साथ सत्ता पक्ष के लोगों के निशाने पर भी आ गए हैं।

वीडियो में डॉ. हरक सिंह रावत बोलते दिख रहे हैं कि उत्तराखंड गंगा-जमुना की भूमि है। वो आगे कहते हैं कि, “ये हेमकुंड की भूमि है, ये कलेश की भूमि है।” अब वीडियो लगातार वायरल हो गया है। हालांकि, हरक सिंह रावत के समर्थकों को तो कलेश के पीछे कैलाश शब्द सुनाई दिया मगर कई सारे लोगों को ये गलती बड़ी गलती लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top