Uttarakhand News

साल के पहले दिन उत्तराखंड में ओमिक्रोन के चार नए मामले सामने आए, एक युवक विदेश से लौटा

Ad

देहरादून: राज्य में नए साल के पहले दिन ओमिक्रोन के 4 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले भी ओमिक्रोन के चार मामले सामने आए थे और मरीजों ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को मात दी थी। तीन मामले देहरादून और एक मामला पौड़ी से सामने आया है। इस लिस्ट में तीन पुरुष और एक युवती शामिल है। एक मरीज ने इंटरनेशनल फ्लाइट ली थी। यह भी सामने आया है कि दो मरीजों ने साथ में यात्रा की थी और दोनों ही संक्रमित पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इन सभी मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने की है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर सभी सतर्क हैं और अलर्ट के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को मास्क अनिवार्य रूप से पहनना चाहिए ताकि खतरे को कम किया जा सके। इसके अलावा तबीयत खराब होने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लेने की अपील स्वास्थ्य महानिदेशक ने की है। राहत भरी बात ये है कि राज्य में ओमिक्रोन को मात देने का आंकड़ा 100 प्रतिशत है। यानी अगर वक्त रहते सुरक्षा ते प्रोटोकॉल को फॉलो किया जाए तो नए वैरिएंट को हराया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top