Uttarakhand News

गैरसैण:डबल लेन सड़क निर्माण के लिए 9 करोड़ और चार हेलीकाप्टरों के लिए मिली धनराशि

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गैरसैंण राज्य का स्थापना दिवस मना कर इतिहास रच दिया। समर कैपिटल के विकास के लिए 25 हजार करोड़ रूपए की घोषणा की गई है। इस दिशा में पहला कार्य इस क्षेत्र में पर्याप्त भूमि की व्यवस्था तथा बेहतर कनेक्टिविटी पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अपने आवास में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि की ग्रीष्मकालीन राजधानी के अनुरूप गैरसैंण में हमें समानान्तर व्यवस्थायें करनी होती है, इस दृष्टि से आगामी 10 वर्षों में गैरसैंण में विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं के विकास की प्लानिंग के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: अब हॉटस्टार/नेटफ्लिक्स पर भी फिल्टर हो कर आएगा कंटेंट, केंद्र सरकार का ओटीटी पर शिकंजा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बिना मास्क के बाजार निकले तो 200 का चालान और होगा कोरोना टेस्ट


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवालीखाल से भराड़ीसैंण तक डबललेन सड़क निर्माण के लिए 09 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करायी गई है। चार हेलीकाप्टरों के उतरने लायक हेलीपैड के निर्माण हेतु भी धनराशि उपलब्ध करायी गई है। गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी को समानान्तर व्यवस्थाओं के लिये बड़े इन्वेस्ट की जरूरत होगी और सरकार उस प्लान पर काम कर रही है। गैरसैंण क्षेत्र की तमाम अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, बिजली, सीवरेज आदि की तमाम व्यवस्थायें की जानी होगी। गैरसैंण में अच्छे विद्यालय, खेल मैदान मनोरंजन केंद्र खोलने की तैयारी भी सरकार ने की है।


यह भी पढ़ें: सल्ट के विधायक की कोरोना से मौत, कुछ दिन पहले ही हुआ था पत्नी का निधन

यह भी पढ़ें: रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा आराम, लालकुआं और काठगोदाम स्टेशन में लेग मसाज की सुविधा शुरू

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top