Almora News

अल्मोड़ा के गौरव नगरकोटी सेना में बने लेफ्टिनेंट,दादा व पिता के बाद बेटा करेगा देश सेवा

Ad

अल्मोड़ा: हमारे पहाड़ के युवाओं की बात ही अलग है यहां के युवाओं में देश सेवा करने का जो जज्बा है वो और कहीं नहीं देखा जाता। यही कारण है कि उत्तराखंड की भूमि को सैन्य भूमि भी कहा जाता है। पहाड़ से एक के बाद एक प्रतिभाएं निकल रही है। इधर देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड से एक और अच्छी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा निवासी गौरव नगरकोटी सेना में लेफ्टिनेंट बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल शनिवार को आईएमए की पासिंग आउट परेड देहरादून में आयोजित हुई। जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई बड़े सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान अल्मोड़ा के रहने वाले गौरव नगरकोटी ने देव भूमि का मान बढ़ाया है। गौरव को सेना में लेफ्टिनेंट बनने का मौका मिला है।

गौरव के पिता नंदन सिंह नगरकोटी, माता चंद्रा नगरकोटी और बड़े भाई सौरभ ने उन्हें बैच लगाकर सम्मानित किया। बता दें कि गौरव के पिता कुमाऊं रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनकी माता एक ग्रहणी हैं। बड़े भाई सौरव नगरकोटी वर्तमान में आर्टिलरी रेजिमेंट में कार्यरत हैं।

खास बात ये है कि गौरव के दादा स्वर्गीय प्रताप सिंह भी 4th कुमाऊं रेजिमेंट से सेना को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पीढ़ीइस लिहाज से देखा जाए तो यह परिवार की तीसरी पीढ़ी है जो भारतीय सेना में सेवाएं देने के लिए तत्पर है। गौरतलब है कि डोटियाल गांव ताकुला के मूल निवासी गौरव के पिता अल्मोड़ा में दुकान चलाते हैं। गौरव की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल अल्मोड़ा तथा 9वीं के बाद की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से पूरी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top