Breaking News

VIDEO: हल्द्वानी निवासी छात्रा का खून से लथपथ मिला शव, भीमताल बिरला कॉलेज परिसर में सनसनी

Ad

हल्द्वानी: नीरज जोशी:भीमताल बिड़ला कॉलेज से एक छात्रा की हुई मौत ने सनसनी फैला दी है। इस घटना के सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में कोहराम छा गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे खून की उल्टियां होने लगी, जिसके बाद उसे कॉलेज से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

student death

छात्रा की पहचान कंचन साही के रूप में हुई है। हल्द्वानी सैनिक कलोनी आरटीओ कुसमखेड़ा निवासी छात्रा कंचन साही पुत्री स्व एचएच साही बीटेक तृतीय वर्ष (क्पयूटर साइंस) में पढ़ती थी।

https://youtu.be/_lK3Vl-s8m8

स्मार्ट शिक्षा प्रणाली के लिए हल्द्वानी में यूनिक पहचान बना रहा है शैमफॉर्ड स्कूल

छात्रा की मौत के बाद स्कूल में संन्नाटा पसरा हुआ है।  एसआई भीमताल थाना सीमा आर्या ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं पुलिस जांच के लिये परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है। छात्रा छात्रावास में कमरे अकेली रहती थी। सुबह उसने 8.45 बजे नाश्ता भी किया।

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स: दांतों से जुड़ी कई परेशानी का इलाज है कॉस्मेटिक फिलिंग

इसके बाद कमरे में पहुंची थी कि उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। संस्थान के प्रबन्धन का कहना है कि इससे पहले छात्रा की कभी भी तबियत खराब नहीं हुई। डॉक्टर प्राथमिक तौर पर ब्रेन हेमरेज होने की संभावना जता रहे हैं, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top