Tehri News

इसे कहते हैं रियल टैलेंट, NET परीक्षा में नौवीं बार सफल हुए पहाड़ के विक्रम सिंह रावत

Ad

ऋषिकेश: देवभूमि में प्रतिभाशाली युवाओं की कोई कमी नहीं है। युवा क्या हर उम्र के व्यक्ति यहां अपनी मेहनत से चमत्कार करने में विश्वास रखते हैं। पहाड़ के रहने वाले विक्रम सिंह रावत ने तो लगातार नौवीं बार कमाल कर दिया है। जिस NET परीक्षा में कई लोग केवल एक बार सफल हो जाएं, तो सपना पूरा हो जाता है। उस परीक्षा को विक्रम सिंह रावत ने लगातार नौवीं बार पास किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के रहने वाले विक्रम सिंह रावत वर्तमान में ऋषिकेश में रहते हैं। उन्होंने लगातार नौवीं बार योग विषय से यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बता दें कि साल 2015 में उत्तराखंड संस्कृत विवि से सर्वाधिक अंकों के साथ योग विषय में एमए कर चुके विक्रम विवि के गोल्ड मेडल प्राप्त विद्यार्थी भी रहे हैं। उन्हें विवि के छठवें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिला था।

जानकारी के अनुसार विक्रम सिंह रावत साल 2017 में भी इसी विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (पीजीडी योग) की परीक्षा के टॉपर रहे हैं। जिसके बाद उन्हें विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में भी गोल्ड मेडल प्राप्त हो चुका है। अब लगातार नौवीं बार उन्होंने यूजीसी नेट परीक्षा को पास किया है। जिसके बाद से उनके पुरे परिवार में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top