Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः निर्मम मां ने नवजात बच्चे को नहर में फेंका, कुत्तों ने नोंच डाला

Ad

हल्द्वानीः मां का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता होता है। लेकिन गूलरघट्टी से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को सिंचाई नहर में फेंक दिया। उसका शव कुत्ते नोंच रहे थे। राहगीरों ने किसी तरह कुत्तों के चंगुल से शव को छीना।

बता दें कि बुधवार सुबह गूूलरघट्टी मंगलार रोड पर देवभूमि जनसेवा केंद्र के पास सिंचाई नहर में नवजात बच्चे का शव पड़ा था। जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। वहां से गुजर रहे भाजपा नेता सैय्यद महमूद अली ने कुत्तों को भगाया और मामले से पुलिस को इसकी सूचना दी। टीम के साथ पहुंची महिला एसआई सिमरन ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि नवजात को मंगलवार रात नहर में फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

ps-amarujala

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top