Uttarakhand News

हल्द्वानी :फौजी ने शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म

Ad

हल्द्वानी :हल्द्वानी से एक शर्मनाक वाक्या सामने आया है । यहां एक फौजी ने पहले तो शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और फिर शादी से इन्कार कर दिया । युवती ने जब उससे बात करने की कोशिश की तो उसने अपना मोबाइल नंबर बदल दिया जिससे परेशान होकर युवती ने खुदकशी कर ली ।

ADVERTISEMENTS Ad

यह मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है जंहा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के बाद एक फौजी ने अपनी प्रेमिका को धोखा दे दिया। इससे आहत प्रेमिका ने खुदकशी कर ली। यही नहीं, मरने से पहले उसने फौजी पर आरोप लगाकर सुसाइड नोट भी लिख डाला। मामले की जांच कर रही निहाल विहार थाना पुलिस दिल्ली से फौजी की तलाश में गुरुवार को हल्द्वानी पहुंची। हालांकि पुलिस की टीम को बैरंग लौटना पड़ा क्योंकि आरोपी उस वक्त घर में नही था ।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के निहाल विहार निवासी एक युवती को हल्द्वानी के फौजी युवक से प्रेम-प्रसंग था। शादी का झांसा देकर फौजी उससे दुष्कर्म करता रहा। कुछ समय बाद फौजी ने शादी से इन्कार कर दिया। फौजी ने अपने मोबाइल नंबर भी बदल डाले। इससे आहत युवती ने कुछ दिन पहले खुदकशी कर ली। सुसाइड नोट में उसने आपबीती लिखने के साथ ही धोखेबाज फौजी को खुदकशी का जिम्मेदार ठहराया। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस फौजी को तलाशते हुए शुक्रवार दोपहर हल्द्वानी पहुंची। बताते हैं कि फौजी घर पर नहीं मिला, अलबत्ता पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की।

जांच में पता चला कि फौजी इस समय ड्यूटी पर है। वहीं, पुलिस फौजी के तिकोनिया में दुकान चलाने वाले भाई के घर भी पहुंची।वहां भी फौजी को लेकर भाई से लंबी पूछताछ की गई। करीब चार घंटे तक जांच कर दिल्ली पुलिस वापस लौट गई है ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top