Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के स्वतंत्र पत्रकार राजन नागपाल का निधन

Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की दुखद खबर हल्द्वानी से। नगर के मटर गली के युवा व्यापारी व प्रतिष्ठित समाजसेवी और स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय राजन नागपाल का बीती रात निधन हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

निधन की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक की वजह से राजन नागपाल का निधन हुआ है। बता दें कि उनकी मटर गली में व्यापारिक प्रतिष्ठान भी था।

हंसमुख व मिलनसार स्वभाव के राजन को समाज सेवक के रूप में भी जाना जाता है। कोविड-19 के दौरान भी उन्होंने अपनी सामाजिक भूमिका निभाई। एक हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति को खोने से आज हर किसी को दुख है। शहर के समस्त पत्रकारों ने भी राजन नागपाल के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top