Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में दुग्ध संघ का 77वां अधिवेशन, 34 हजार उत्पादकों को मिल सकता है फायदा

Ad

Dairy Union : Milk Price : Haldwani : नैनीताल जिले के दुग्ध उत्पादकों के लिए राहत की खबर है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने फरवरी महीने से दूध के खरीद मूल्य में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे जिले के करीब 34 हजार दुग्ध उत्पादकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। यह जानकारी शनिवार को आयोजित दुग्ध संघ के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुए इस अधिवेशन में जिलेभर से दुग्ध उत्पादक और दुग्ध समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद दिनेश आर्य, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत और मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ का लक्ष्य पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पहले दूध के खरीद मूल्य में एक-एक रुपये की बढ़ोतरी होती थी….लेकिन मौजूदा कार्यकारिणी ने उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए पिछले छह महीनों में दूध के दामों में 12 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की है। अब फरवरी से तीन रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

वार्षिक अधिवेशन में दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, संघ की उपलब्धियों और आने वाले समय की विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। सांसद दिनेश आर्य ने दुग्ध संघ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दुग्ध सहकारी समितियां विकास की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, भावना आर्या, राजेंद्र बिष्ट, प्रदीप बिष्ट और नवीन दुमका समेत बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक और समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top