Pauri News

मां की तेरहवीं में शामिल होने पंचूर पहुंच सकते हैं योगी, प्रशासन जुटा तैयारी में

Ad

Yogi Adityanath : Panchur News : Pauri Garhwal: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बार फिर अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचने की संभावना है। बताया जा रहा है कि वह अगले सप्ताह अपनी मां सावित्री देवी की तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं। उनके संभावित आगमन को देखते हुए पौड़ी जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 20 नवंबर को निधन हो गया था। मां के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी उसी दिन शाम को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। परिवार के बीच कुछ समय बिताने के बाद वह 21 नवंबर को हरिद्वार में आयोजित अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद वह वापस लखनऊ लौट गए थे।

अब तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके दोबारा गांव आने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है। हालांकि योगी आदित्यनाथ के दौरे की आधिकारिक तारीख और कार्यक्रम की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव पंचूर पौड़ी जिले में स्थित है। मां के निधन के बाद उनके संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top