Breaking News

हल्द्वानी में वैक्सीनेशन की शुरुआत, डॉ. अरुण जोशी को STH में लगा कोरोना का पहला टीका

Ad

हल्द्वानी: जिले में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है। हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल में सबसे पहला टीका लगाया जा चुका है। आपको बता दें कि ताज़ा अपडेट के अनुसार मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी को सबसे पहला टीका लगाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अभी हल्द्वानी के दोनों ही बूथों पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स भी तैनात है और साथ ही मेडिकल की भी अनेकों टीमें मौजूद हैं।

अगर बात करें वैक्सीनेशन बूथों के बाहर हुई तैयारियों की तो आपको बता दें कि बूथ के अंदर मानक के अनुसार ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जानकारी के मुताबिक हरेक बूथ के बाहर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।

हल्द्वानी के दो बूथ – मेडिकल कॉलेज और महिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से कोरोना के टीके की प्रोग्रामिंग को लेकर तैयारियां चल रही थी।

आपको बता दें कि डीएम सविन बंसल ने शुक्रवार को बताया था कि 16 जनवरी यानी आज से पीएम मोदी के द्वारा देशभऱ में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इउन्होंने बताया ता कि नैनीताल जिले में तीन केंद्रों पर शनिवार को टीका लगाया जाएगा।

पहले दिन हरेक बूथ पर 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज और महिला अस्पताल के अलावा बीडी पांडे अस्पताल में भीू टीकाकरण किया जाएगा।

इससे पहले गुरुवार की रात को डीएम आवास में देर तक प्रोग्रामिंग को लेकर बैठक भी चली थी। तभी हल्द्वानी में नैनीताल जिले के 12010 डोज भी पहुंची थी। बता दें कि एक वायलमें करीब 10 डोज हैं।

इसके बाद शुक्रवार को नैनीताल में 429 डोज पहुंचाई गई और इसके अलावा सभी बूथों पर भी डोज बांट दी गई। डीएम ने बताया था कि 18 जनवरी को जिले में 10 बूथों पर टीकाकरण होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top