Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: कोरोना कर्फ्यू में भुगतना पड़ा लापरवाही का अंजाम, पुलिस ने चालान कर वसूले सवा लाख रुपए

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस का संक्रमण थामने का नाम नहीं ले रहा है। हर तरफ उथल पुथल मची हुई है। सरकार, प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं मगर कोविड केस काम ही नहीं हो रहे हैं। लोगों को किसी भी तरह की लापरवाही के लिए मना किया जा रहा है। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हल्द्वानी पुलिस ने जमकर कार्यवाई की है। पुलिस ने करीब सवा लाख रुपए जुर्माना लोगों से वसूला है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना के मामलों को बढ़ता देख पहले शनिवार को साप्ताहिक बंदी का ऐलान किया। इसके बाद रविवार को पूरे दिन का कर्फ्यू लगा दिया। साथ ही रात्रि कर्फ्यू का समय भी रात 10.30 की बजाय 9 बजे का कर दिया गया है। ऐसे में पुलिस को नियमों की पालना करवाने हेतु फ्री हैंड दिया गया है। इसी कड़ी में हल्द्वानी पुलिस इस लॉकडाउन जैसी तस्वीर में भी सड़कों पर गश्त करती नजर आई।

यह भी पढ़ें: नैनीताल जिले में दूसरे राज्यों से आने वालों को अब होना पड़ेगा क्वारंटाइन

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बड़ी खबर, पूर्व सांसद बची सिंह रावत का निधन

पुलिस ने रात्रि कर्फ्यू व साप्ताहिक बंदी के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के जमकर चालान काटे हैं। बता दें कि पुलिस द्वारा करीब 740 चालान किए गए। जिसके तहत सवा लाख रुपए के करीब जुर्माना वसूला गया है। इसमें अलग अलग नियमों के लिए अलग अलग जुर्माने वसूले गए हैं।

सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूमने पर – 493 चालान | 84200 रुपए जुर्माना

शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने पर – 181 चालान | 18100 रुपए जुर्माना

कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर – 43 चालान | 11750 रुपए जुर्माना

अनावश्यक रूप से शहर में घूमने पर – 55 चालान | 22000 रुपए जुर्माना

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में नया नियम,बिना मास्क वालों से वसूला जाएगा पहले से ढाई गुना ज्यादा जुर्माना

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के दिन भी राहत नहीं, उत्तराखंड में 2630 कोविड केस मिले

इस एक तरह के वीकेंड कर्फ्यू के दौरान हल्द्वानी की बाज़ार, मोहल्ले, मेन रोड, सरकारी दफ्तर, सब वीरान दिखाई दिए। कुछ तत्वों को छोड़ दिया जाए तो बाहर वही लोग निकले जिनके लिए आवश्यक था। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि इससे जरूर लोगों की मूवमेंट पर रोक लगी और फायदा भी जरूर होगा।

उन्होंने आगे भी व्यापारियों व आमजन से सहयोग को उम्मीद जताई है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा कि पुलिस की टीम हर वक्त मुस्तैद रही। कहा कि जागरूक हो कर ही इस महामारी से लड़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: जीबी पंत यूनिवर्सिटी में मची खलबली, एक साथ 29 छात्र निकले कोरोना पॉजिटिव

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला,शादी में केवल 100 लोगों की होगी एंट्री

ADVERTISEMENTS Ad
To Top