Udham Singh Nagar News

जीबी पंत यूनिवर्सिटी में मची खलबली, एक साथ 29 छात्र निकले कोरोना पॉजिटिव

Ad

पंतनगर: क्षेत्र से कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक साथ पंतनगर विश्विद्यालय के 29 छात्र संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद से विवि प्रबंधन में खासकर हड़कंप मच गया है। बता दें कि सभी संक्रमित मरीज एक ही छात्रावास के हैं। जिसके बाद उसे खाली करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल शुक्रवार-शनिवार को जीबी पंत विवि के छात्रावास में पहले पांच छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अफरा तफरी के माहौल में 30 तारीख तक सभी कक्षाएं रोक दी गईं। छात्रावास को खाली कराने के निर्देश भी कुलपति के द्वारा भेज दिए गए। जिसके बाद करीब 300 छात्रों के सैंपल भी लिए गए। रिपोर्ट आई तो प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए। छात्रावास के 29 छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह सभी छात्र विश्वश्वरैय्या भवन छात्रावास के बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सभी को आइसोलेट कराने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उनके साथ ही संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, एसपी सिटी अमित कुमार ने भी पहुंचकर जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: पार्किंग में लगी आग, चार कारें हो गई स्वाहा, वीडियो देखें

यह भी पढ़ें: पौड़ी जा रही रोडवेज बस में फटा मोबाइल, यात्री की हुई मौत

एसीएमओ डॉ हरेंद्र मलिक ने जानकारी दी कि 29 छात्रों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा अन्य छात्रों को इएसआई अस्प्ताल में भर्ती कराने की कवायद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। फिर संक्रमितों को वहां भर्ती किया जाएगा।

​​​​संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर जायजा लेना चाहा तो इएसआई अस्पताल के कर्मचारी ही गायब मिले। अस्पताल में गंदगी और तमाम अनियमितताओं को देख कर एसडीएम ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर उत्तराखंड,हर राशन कार्ड में 20 किलो राशन और दोगुनी चीनी मिलेगी !

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, बिना परीक्षा दिए पास होंगे 10वीं के छात्र

यह भी पढ़ें: CM का आदेश, Curfew के बीच होगी NDA परीक्षा, छात्रों के लिए चलेंगे वाहन

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा के लिए सीबीएनएएटी, टीआरवीईएनएटी, आरटीपीसीआर सहित तीनों टेस्ट अनिवार्य

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top