Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: पहले जहर गटका फिर प्रेमी जोड़े ने लगाई अस्पताल को दौड़, युवक की हालत गंभीर

Ad

हल्द्वानी: राज्य में आत्महत्याओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। छोटी सी अनबन भी ज़िंदगियों को खत्म करने के लिए काफी साबित हो रही है। बहरहाल शहर से एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। हालांकि यहां कथित प्रेमी जोड़े ने जहर खाने के तुरंत बाद अस्पताल का रुख कर लिया। जिस वजह से युवती की जान तो बची है मगर युवक अब भी सुशीला तिवारी अस्पताल में ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला हल्द्वानी का है। दरअसल यहां मुक्तेश्वर निवासी युवक-युवती डिग्री कॉलेज के समीप किराए के कमरे में रहते थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की संभावना भी जताई जा रही हैं। युवती सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है।

यह भी पढें: कोरोना का टेंशन:होली से पहले उत्तराखंड में नई गाइडलाइन जारी डीएम को मिली विशेष पावर

यह भी पढें: उत्तराखंड में बढ़ता कोरोना, संडे के बाद मंडे को भी संक्रमितों के आंकड़ों ने पूरा किया शतक

जांच के अनुसार यह पता चला कि सोमवार की सुबह दोनों के बीच में किसी बात पर अनबन हो गई। मामूली सी बात बहुत ज़्यादा तब बढ़ गई जब एक-एक करके दोनों ने जहर गटक लिया। जिसके बाद दोनों ऑटो के मदद से बेस हॉस्पिटल पहुंचे। अब चूंकि युवक की हालत ज़्यादा गंभीर थी इसलिए उसे डॉक्टरों द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस दौरान प्रशासन की तरफ से कानूनगो हरीश चंद्र बुद्धिस्ट और कोतवाली से खुशाल सिंह नगरकोटी बयान लेने पहुंचे तो युवती ने घटना के कारणों के बारे में ना बताते हुए कहा कि उसने जहर खुद खाया है। बहरहाल एसपी क्राइम और यातायात देवेंद्र पिंचा का कहना है कि दोनों की हालत सुधरने के बाद ही बयान लेकर आगे की जांच की जाएगी। बता दें कि पुलिस द्वारा दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया है।

यह भी पढें: रानीखेत की रश्मि रौतेला को दीजिए बधाई…पिता की तरह बेटी पहनेगी भारतीय सेना की वर्दी

यह भी पढें: नैनीताल आने वाले सैलानी ध्यान दें,कोरोना वायरस को देखते हुए जिला प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

यह भी पढें: एक दिन में कुछ श्रद्धालु ही कर पाएंगे मां पूर्णागिरी के दर्शन, जारी हो गई SOP

यह भी पढें: नैनीताल में डीएम का कोरोना अलर्ट,बिना मास्क वालों पर एक्शन हेतु पुलिस को दी खुली छूट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top