Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी हत्याकांड: बस इतनी सी बात पर दो लोगों ने छीन ली भगीरथ सुयाल की ज़िंदगी

Ad

हल्द्वानी: सहनशीलता होना बहुत ज़रूरी है। आजकल के दौर में तो खासकर। शहर में बीती रात डंडों से पीट-पीट कर युवक को मार देने की खबरों ने सनसनी फैला दी थी। अब सामने आए घटना के पीछे के कारण भी काफी परेशान करने वाले हैं। मृतक युवक ने झगड़ते हुए लोगों से लड़ाई करने को मना क्या कर दिया। अज्ञात दो लोगों ने मिलकर युवक की ज़िंदगी छीन ली। पुलिस छानबीन कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी स्थित कलावती कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय भगीरथ सुयाल नवाबी रोड पर ही ऑटो पार्ट्स का काम करता है। युवक की पत्नी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि बीती रात 10 बजे के आसपास जब पति अपने काम में ही व्यस्त थे, तब क्षेत्र के ही कुछ लोग बाहर झगड़ रहे थे। जिसके बाद पति बाहर गए और लोगों से आग्रह किया कि वे झगड़ा ना करें। जिसके बाद पति और अज्ञात लोगों के बीच थोड़ी तनातनी हो गई।

यह भी पढ़ें: टिहरी एसएसपी तृप्ति भट्ट को बधाई…देश के टॉप कप्तानों की लिस्ट में शामिल हुई

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना वायरस, शुक्रवार को भी राहत नही,पिछले तीन दिन में 500 से ज्यादा केस मिले

अब उस वक्त तो मामला जैसे तैसे रफा-दफा हो गया। मगर दो लोग आधे घंटे बाद फिर वापस आए। आते से ही भगीरथ सुयाल पर डंडे से हमला बोल दिया। बेरहमी से पीट कर उसे लहुलुहान अवस्था में सड़क किनारे ही छोड़ गए।

जब पुलिस को जानकारी मिली तो स्थानीय लोगों की मदद से उसे बेस अस्पताल में भर्ती किया गया। पत्नी को खबर हुई तो घर में कोहराम मच गया। बेस अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना देर रात ही पुलिस विभाग को मिल गई।

तब रात की ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी मनोज ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। जबकि एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र भी मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। बहरहाल आपको बता दें कि आरोप यह भी है कि भगीरथ सुयाल ने किसी एक व्यक्ति को हेल्मेट से मार भी दिया था। मामले में दो हत्यारोपितों की पहचान हो गई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के ऋषभ पंत ने इंग्लैंड को धोया, वनडे में इतिहास रचने से चूके

यह भी पढ़ें: होली पर्व: दूसरों की रोटी के लिए दिया योगदान, हल्द्वानी रवि रोटी बैंक ने किया उनका सम्मान

यह भी पढ़ें: बधाई…देश के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की सूची में नैनीताल SSP प्रीति प्रियदर्शनी को मिली जगह

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: डिग्री कॉलेज के पास पेड़ से लटका मिला शव, तीन साल से परेशान चल रहा था युवक

ADVERTISEMENTS Ad
To Top