Nainital-Haldwani News

सड़क हादसे का शिकार हुई दिल्ली से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस, सवार थे 22 यात्री

Ad

हल्द्वानी: दिल्ली से आ रही रोडवेज बस मुरादाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस हल्द्वानी डिपो की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से यह हादसा हुआ। घायल हुए करीब 16 लोग अस्पताल में भर्ती है। साथ ही चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल 22 यात्रियों को लेकर रात 11:45 पर दिल्ली आनंद विहास बस अड्डे से चली हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस यूके 07 पीए 4238 लगभग तीन बजे के आसपास मुरादाबाद बायपास के पास खतरनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई।

हुआ यह की बायपास के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क से मुड़ने लगी। ट्रैक्टर के अचानक मुड़ने से बस उससे जा टकराई। बस चालक की तमाम कोशिशें नाकाम रही। हादसे से बस सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। 22 यात्रियों में 6 सुरक्षितों को दूसरी बस से उनकी मंजिल तक भेजा गया।

बस के चालक गुरुचरण सिंह को गम्भीर हालत में मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि परिचालक दीपाल सिंह को भी गंभीर चोटें लगी हैं। गनीमत यह रही की परिचालक के पुलिस को फोन करने के 15 मिनटबाद ही पुलिस एंबुलेंस ले कर आ गई थी। जिसकी मदद से बाकी 16 यात्रियों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है की मौके से एक काठगोदाम डिपो की बस गुजरी मगर यात्रियों की चीख पुकार सुन कर बस चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी गति और तेज कर दी। बहरहाल अब घायलों का इलाज चल रहा है। अच्छी बात यह है की कोई जानहानी नही हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top