Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से महाकुंभ की यात्रा होगी आसान,दस रोडवेज बसों का संचालन शुरू

Ad

हल्द्वानी: नगर के लोगों को महाकुंभ की यात्रा करने के लिए ज़्यादा परेशान होने की ज़रूरत होगी नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्द्वानी से हरिद्वार रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो चुका है। जिससे यात्रियों को खासा आराम होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल महाकुंभ का आयोजन जोरो शोरो से चल रहा है। श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन करने और गंगा स्नान करने धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। रोडवेज ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रोडवेज की बसें अब हरिद्वार कुंभ के लिए चलने लगी हैं। इसमें सबसे पहला दस बसों का जत्था हल्द्वानी डिपो से ही रवाना हुआ है।

हरिद्वार कुंभ को लेकर रोडवेज द्वारा की जा रही तैयारियां किसी से नहीं छिपी। इतने बड़े आयोजन के चलते रोडवेज को भी यात्रियों की आवाजाही से फायदा होगा। लाजमी है कि उत्तराखंड रोडवेज की तरफ से महाकुंभ के लिए 350 बसें संचालित की जानी हैं। जिसमें से 160 बसें कुमाऊं से ही हरिद्वार पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कॉलेजों की पढ़ाई के लिए बन गया है प्लान, जल्द जारी होगा आदेश

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में 14 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं, इन इलाकों में पूरी तरह से बंद है एंट्री

उत्तराखंड परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं को परेशानी ना होने देने के लिए रोडवेज डिपो से पहले ही बसों को रिज़र्व में रखने को कह दिया था। इसी कड़ी में अलग-अलग डिपो से धीरे-धीरे बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। ज़्यादा बसें चलेंगी तो यात्रियों को भी सफर करने में मुश्किलें नहीं होंगी।

हल्द्वानी डिपो के वरिष्ठ स्टेशन इंचार्ज रवि शेखर कापड़ी द्वारा जानकारी मिली कि डिपो की तरफ से दस बसें रवाना हो गई हैं। चालक-परिचालकों को भी भेज दिया गया है। गौरतलब है कि कुमाऊं के पर्वतीय डिपो का बस बेड़ा पहले से कम है इसलिए यहां से बसों की संख्या को हरिद्वार के लिए कम रखा गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 1333 कोरोना वायरस के मामले सामने आए, 8 मरीजों ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें: नैनीताल:सैलानियों ने किराए पर ली बाइक, वापस करने के बजाए दिल्ली भाग गए

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस का प्रकोप हुआ तेज,हल्द्वानी MBPG कॉलेज की महिला प्राध्यापक संक्रमित

यह भी पढ़ें: बधाई दीजिए…हल्द्वानी के प्रशांत रावत का भारतीय टीम में चयन, उत्तराखंड का नाम हुआ रौशन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top