Nainital-Haldwani News

ड्यूटी से घर को निकली थी लेकिन यहां कैसे पहुंची,मुक्तेश्वर की युवती का हल्द्वानी में शव बरामद

Ad

हल्द्वानी: मुक्तेश्वर की रहने वाली एक युवती का शव गौलापुल में मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना शनिवार शाम की है लेकिन उस वक्त तक लड़की की पहचान सामने नहीं आ पाई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती की पहचान पूनम रैक्वाल के रूप में हुई है। वह  मुखानी थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर मल्ला में किराए रहती थी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गत देर शाम गौलापुल के पास जंगल में एक युवती बेसुध हालत में मिली थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बेसुध पड़ी युवती को 108 के माध्यम से एसटीएच चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने रात ही युवती के पिता खीम सिंह रैक्वाल को दी। रविवार को मृतक का परिजन  हल्द्वानी पहुंच गए। पुलिस के अनुसार पूनम रुद्रपुर में अशोका लीलेंड कंपनी में काम करती थी। कंपनी में काम करने वाले लोग भी हल्द्वानी पहुंच गए।  उन्होेने जानकारी दी कि पूनम कल शाम 4:40 पर फैक्ट्री से घर के लिए निकली थी।

बॉल ले लो वरना बोलेंगे की संन्यास ले रहा है, धोनी का वीडियो हुआ वायरल

वह हिम्मतपुर मल्ला जाने के बजाए उल्टी दिशा में गौलापुल कैसे पहुंची? यह बात किसी को समझ में नही आ रही है।  हालांकि अभी पूनम के परिजनों की ओर से कोई तहरीर काठगोदाम पुलिस को नहीं सौंपी गई है। अलबत्ता पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

सपना हुआ साकार, अब पहाड़ों में होगा हवाई सफर, इतना होगा किराया, जानें पूरी खबर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top