Nainital-Haldwani News

शादी में नैनीताल गया था परिवार, हल्द्वानी पहुंचा तो घर से गायब मिले साढ़े चार लाख के जेवर

Ad

हल्द्वानी: बड़ी चोरी की खबरें शहर के कठघरिया क्षेत्र से आ रही हैं। यहां एक एलआइसी कर्मचारी का घर खाली देख, चोरों ने अंदर घुस जेवरातों पर अपना हाथ साफ कर लिया। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त परिवार जन नैनीताल गए हुए थे। मुखानी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायज़ा लिया और आसपास में लगे सीसीटीवी भी चैक किए। सुराग नहीं मिला तो अब कॉलोनी के बाकी सीसीटीवी भी चैक किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कठघरिया की जिस कॉलोनी में चोरी हुई है, उसका नाम ही एलआइसी कॉलोनी है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर ज्यादातर एलआइसी वाले ही रहते हैं। इसी तरह काठगोदाम के रीजनल ऑफिस में नौकरी करने वाले वीरेंद्र कुमार भी यहीं रहते हैं। अब हुआ यह कि दो फरवरी को वह घर में ताला लगाकर परिवार जनों के साथ अपनी भतीजी की शादी में नैनीताल चले गए। जब रविवार को वह वापिस लौटे तो टूटा ताला देख हक्के बक्के रह गए।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के प्रशांत रावत ने बनाई टीम इंडिया में जगह, एशिया कप के लिए हुआ चयन

यह भी पढ़ें: चमोली आपदा: मौत को मात देकर टनल से निकला युवक, बताई पूरी दास्तां- वीडियो देखें

पहले मेन चैनल के दरवाज़े का ताला, फिर छत के दरवाज़े का लॉक भी टूटा हुआ मिला। अंदर घुसे तो पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई। चोरों ने अलमारी के साथ सारा सामान खंगाल रखा था। लॉकर से कीमती जेवरात जैसे सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी, बालियां, आदि गायब थे। हालांकि अंदर रखे होने के कारण कैश किताब पर चोरों की नज़र नहीं पड़ी।

सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अब मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि चोरों द्वारा लगभग साढ़े चार लाख का सामान चुराया गया है। माना यह भी जा रहा है कि यह करतूत नशेड़ियों की है। क्योंकि पास के ही प्लॉट में सारा दिन उनका जमावड़ा लगा रहता है। बहरहाल नशेड़ियों को भी पूछताछ के लिए उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: काठगोदाम के होटल में हल्द्वानी की किशोरी के साथ दुष्कर्म, स्कूल जाते वक्त तीन लड़कों ने झांसे में लिया था

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने निभाई पहाड़ का बेटा होने की ज़िम्मेदारी, चमोली आपदा के लिए दान की अपनी मैच फीस

यह भी पढ़ें: 48 घंटे का ऑपरेशन चमोली,CM ने चार लाख के मुआवजे का ऐलान किया

यह भी पढ़ें: गर्भवती पत्नी से हुआ विवाद,युवक ने गौला कूदकर दे दी जान,एक वर्ष पहले हुई थी शादी

ADVERTISEMENTS Ad
To Top