Nainital-Haldwani News

काठगोदाम के होटल में हल्द्वानी की किशोरी के साथ दुष्कर्म, स्कूल जाते वक्त तीन लड़कों ने झांसे में लिया था

Ad

हल्द्वानी: शहर से एक दुष्कर्म प्रकरण सामने आया है। राजपुरा इलाके की एक किशोरी को झांसे में लेकर उसके साथ काठगोदाम के होटल में दुष्कर्म किया गया। अभी तक पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा पॉक्सो व दुष्कर्म के आरोप में दर्ज किया गया है। तीन में से दो आरोपित नाबालिग भी बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक राजपुरा की रहने वाली एक किशोरी बीते शुक्रवार की सुबह घर से स्कूल की तरफ जा रही थी। इसी बीच राजपुरा में ही विकास उर्फ लल्ला नाम के युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ यू किशोरी को झांसे में ले लिया। इसके बाद पहले तो उसने इलाके में युवती को घुमाया और उसके बाद काठगोदाम स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसने किशोरी को धमकाया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

यह भी पढ़ें: 48 घंटे का ऑपरेशन चमोली,CM ने चार लाख के मुआवजे का ऐलान किया

यह भी पढ़ें: गर्भवती पत्नी से हुआ विवाद,युवक ने गौला कूदकर दे दी जान,एक वर्ष पहले हुई थी शादी

उसके दो अनेय साथी होटल नहीं आए थे। बहरहाल इसके बाद विकास छात्रा को लेकर दिनेशपुर चला गया। जहां उसने किशोरी की बहन के घर के बाहर उसे छोड़ दिया। साथ ही कुद मौके से फरार हो गया। अब वक्त ज़्यादा हुआ तो परिजनों को चिंता हुई कि किशोरी अब तक स्कूल से वापिस क्यों नहीं आई। शाम को खोजबीन के बाद पता चला कि किशोरी दिनेशपुर में बहन के पास है।

इसके बाद शनिवार को जब किशोरी को घर वापिल लाए तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। एसएसआई मंगल सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर विकास और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें 2 लोग नाबालिग भी हैं। विवेचना के दौरान उन्हें लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: फिर याद आई 2013 की केदारनाथ त्रासदी, चमोली आपदा ने हरे किए ज़ख्म

यह भी पढ़ें: चमोली से अच्छी खबर, ITBP ने सुरंग से 16 लोगों को ज़िंदा बाहर निकाला

यह भी पढ़ें: चमोली में आई आपदा ने NTPC प्रोजेक्ट को किया बर्बाद, डैम में काम कर रहे 40 मजदूर बहे

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के युवाओं का नया गाना यूट्यूब पर हुआ रिलीज़,कुछ दिन पहले ट्रेलर हुआ था Viral

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top