Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के युवाओं का नया गाना यूट्यूब पर हुआ रिलीज़,कुछ दिन पहले ट्रेलर हुआ था Viral

Ad

हल्द्वानी: शहर के रचित कुमार ने अपना नया गाना रिलीज़ किया है। रविवार को हल्द्वानी में ही संपन्न हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गाने के रचैता और गायक रचित कुमार ने गाना, जिसका नाम है “इश्क मैं तेरा”, यूट्यूब पर लॉंच किया। इस मौके पर उनकी पूरी टीम और परिवार जन भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

बहरहाल नैनीताल जिले के युवा अब काफी आगे निकल रहे हैं। कलाकारी के क्षेत्र में नैनीताल अब किसी से कमतर नहीं है। हल्द्वानी शहर में लगातार पिछले एक-दो साल से कलाकारों के लिहाज़ से बेहतर माहौल तैयार हो रहा है। ऐसे में हल्द्वानी निवासी रचित कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर एक रोमांटिक गाना रिलीज़ किया है।

यूट्यूब पर रिलीज़ यह गाना “इश्क मैं तेरा” 4 मिनट 28 सेकंड का है। इसे हल्द्वानी जज फार्म के रहने वाले रचित कुमार ने गाया है। यह गाना रचित के ही यूट्यूब चैनल RK Originals पर रिलीज़ किया है। बता दें कि इसे पहले अंग्रेजी में खुद उन्होंने ही लिखा था। मगर उसके बाद इसे हिंदी शब्द देने का काम नैनीताल निवासी मयंक कुमार ने किया। इसे शहर के प्रतिष्ठित फोटोग्राफर प्रशांत सिंह भोजक ने शूट किया है।

गाने को हल्द्वानी शहर में ही फिल्माया गया है। इस वीडियो में मुख्य भूमिका में रचित कुमार और हल्द्वानी निवासी अजीता तिवारी दिख रही है। सह भूमिका में गरिमा गुरुरानीहैं। इसको म्यूज़िक सौरव पोखरिया ने दिया है। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्य अरुण बिंजोला ने भी अपना योगदान दिया है।

रविवार को हल्द्वानी के एक रेस्ट्रों में इस गाने को रचित कुमार ने अपने दादा-दादी के हाथों रिलीज करवाया। परिजनों और दोस्तों ने काफी बधाई संदेश भी दिए।

https://youtu.be/KDTnvDAZIhA
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top