Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी जल संस्थान का अभियान शुरू, बिल जमा नहीं करने वालों से होगी वसूली

Ad

हल्द्वानी: शहर में ऐसे कई घर हैं जहां पानी का कनेक्शन तो जल संस्थान देता है मगर उसका भुगतान संस्थान को वापिस नहीं मिलता। ऐसे घरों पर संस्थान द्वारा नज़र रखी जा रही है। बकायदारों को बकायदा चिन्हित कर नोटिस भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इतना ही नहीं अगर किसी के घर में अवैध कनेक्शन लगा हुआ है तो उसका पता लगाया जा रहा है। जिसके बाद कनेक्शन काटे भी जा रहे हैं। अभी तक जल संस्थान के हल्द्वानी डिवीज़न ने करीब पांच हज़ार से अधिक के बकायदारों को लिस्ट बनाकर नोटिस भेज दिया है। ऐसे में अगर आप भी किसी कारणवश भुगतान नहीं कर पाए हैं तो सतर्क हो जाएं और जल्दी संस्थान से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सपना होगा साकार,UPCL में 105 पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती

यह भी पढ़ें: देहरादून पहुंचने वाले युवाओं को राहत,पहचान पत्र दिखाकर मिलेगा पांच किलो का छोटू सिलेंडर

दरअसल मामला यह है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद जल संस्थान को अपना राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा करना है। जिसके लिए संस्थान ने कमर कस ली है। इस साल हल्द्वानी डिवीज़न को 32 करोड़ की राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला है। जनवरी का महीना खत्म होने को आया है और अब तक संस्थान द्वारा केवल 18 करोड़ की वसूली की गई है। मतलब सिर्फ ढाई महीने में अभी भी 14 करोड़ की वसूली करना बाकी है। इसलिए चुनौतियां तो संस्थान के आगे बहुत हैं।

दूसरी तरफ संस्थान के अधिकारी लगातार राजस्व वसूली बढ़ाने के बारे में विचार विमर्श कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता विशाल कुमार का कहना है कि वसूली बढ़ाए जाने के लिए बड़े बकायदारों की लिस्ट बनाई जा रही है। जिन्हें बकाया जमा कराने के संबंध में नोटिस भेजा जा रहा है । इसके बाद उनकी आरसी काटकर प्रशासन द्वारा वसूली की जाएगी।

आपको बता दें कि कई सरकारी, अर्ध सरकारी और निगम भी इस सूची में शामिल हैं। इन्हें भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा संस्थान द्वारा इलाकों में इसके लिए कैंप लगाने की भी तैयारी भी हो रही है। जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा और राजपुरा क्षेत्र में भारी संख्या में अवैध पेयजल मिले हैं। जिनको काटने की कवायद की जा रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड CM रावत के स्वरोजगार के सपने के आढ़े आ रही है बैंकों की खराब कार्यशैली

यह भी पढ़ें: वैक्सीन के नाम पर साइबर ठग खाली कर सकते हैं बैंक खाता,उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें: नगर निगम बनेगा स्मार्ट, GIS से करेगा संपत्तियों का ब्योरा तैयार, आपकों घर बैठे मिलेगा सुविधा का लाभ

यह भी पढ़ें: नैनीताल HC: सीनियर वकील पर महिला वकील ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, केस दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top