Nainital-Haldwani News

लोकसभा चुनाव पर हल्द्वानी की जनता की राय,जो हमारे बारे में सोचेगा उसकों करेंगे वोट, देखें वीडियो

Ad

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 17वें लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। इसकी शुरुआत 11 अप्रैल से होगी। उत्तराखण्ड की 5 सीटों में भी 11 अप्रैल को ही मतदान होगा।साल  2014 लोकसभा चुनाव की करें उत्तराखण्ड में भाजपा ने 5 सीटों पर जीत हासिल कर क्लीनस्विप किया था। चुनावों की तारीख सामने आने के बाद लोकसभा चुनाव के लिए जनता भी खासा उत्साहित है। हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम की टीम ने शहर के कुछ व्यापारियों से बात की और आगामी चुनाव में उनकी राय जानी।

ADVERTISEMENTS Ad

कुछ लोगों ने साफ तौर पर भाजपा सरकार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने नेतृत्व में देश को एक पहचान दी है। हमारे देश का भविष्य उज्जवल दिशा की ओर जा रहा है। मोदी सरकार ने स्वच्छ भारता अभियान चलाया, महिलाओं की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया गया। वहीं देश में बुरी नजर रखने वालों को भी हमने मुंह तोड़ जवाब दिया है जो दिखाता है कि हमारा देश अच्छे हाथों में है। जीएसटी से परेशानी की बातें सामने आती है लेकिन इससे वही परेशान है जो कालाबाजारी करता है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो लड़ाआई छेड़ी थी उसमें उन्होंने विजय प्राप्त की है। देश में भ्रष्टाचार कम हुआ है और भ्रष्टाचारियों की परेशानियां हुई है।

इसके अलावा कुछ लोगों का कहना है कि वो सरकार बननी चाहिए जो जनता को किए वादों को पूरा करें। पीएम मोदी ने पकौड़े बेचने की बात कही थी लेकिन बाजार में पकौडे से प्रशासन परेशान करता है। युवाओं को रोजगार का मुद्दा काफी अहम है। आचार सहिंता लगने से कई ऐसे काम विलंब होने वाले है जिसकी आस युवाओं को थी।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/625852077888985/

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top