Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पुलिस ने सर्विलांस के जरिए बरामद किए 20 लाख रुपए के मोबाइल

हल्द्वानी पुलिस ने सर्विलांस के जरिए बरामद किए 20 लाख रुपए के मोबाइल
Ad

हल्द्वानी: पुलिस ने एक बार फिर से अपना फर्ज निभाया है। जन-जन की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए हल्द्वानी पुलिस की मोबाइल रिकवरी सेल ने कमाल कर दिया है। पुलिस ने खोए व चोरी हुए करीब 166 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी पुलिस जनता की शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने में हमेशा सक्रिय रहती है। पिछले कुछ समय में पुलिस के पास मोबाइल संबंधित कई शिकायतें आईं। दरअसल लोगों के मोबाइल खो जाने या चोरी हो जाने पर पुलिस में मामले दर्ज कराए गए थे।

इन्हीं मामलों में अब हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हल्द्वानी पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने 166 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, बिहार, हिमाचल प्रदेश और हैदराबाद से सर्विलांस के जरिए रिकवर किए गए मोबाइल की कुल कीमत 20 लाख 30 हजार रुपए है।

यह भी पढ़ें: सुमित हृदयेश ने कहा आम आदमी पार्टी B टीम बनकर उत्तराखंड आ रही है-वीडियो

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में उत्तराखंड के ऋषभ ने रचा इतिहास, सबसे तेज एक हजार रन बनाए

हल्द्वानी साइबर सेल ने बीते समय में भी इस तरह की सफलता हासिल की है। इस बार फिर से शिकायतकर्ताओं की शिकायत दूर करने में पुलिस को कामयाबी मिली है। एसपी सिटी के मुताबिक अप्रैल 2021 से जुलाई 2021 तक 682 शिकायतों के आधार पर कार्यवाही की गई।

शिकायतो के आधार पर विभिन्न मोबाइलों के आईएमईआई नम्बर को सर्विलांस में लगाया गया। फिर अलग अलग कंपनियों के 166 मोबाइलों को रिकवर कर लिया गया। बहरहाल मोबाइल उनके स्वामियों को दिए गए हैं। इस दौरान स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बता दें कि अब हल्द्वानी में पुलिस ने नया नियम भी बनाया है। जिसके अनुसार बिना आधार कार्ड के मोबाइल से जुड़े कोई काम नहीं हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने हटाया पूर्वी पाकिस्तान शब्द,कैबिनेट के फैसलों पर डाले नजर

यह भी पढ़ें: फ्री बिजली: उत्तराखंड आप नेता अजय कोठियाल ने भाजपा व कांग्रेस को दी खुली चुनौती

यह भी पढ़ें: पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं…पवनदीप राजन ने दो साल की उम्र में किया था पहला कारनामा

यह भी पढ़ें: यात्रियों को करना पड़ेगा इंतजार, पिथौरागढ़ से शुरू होने वाली हवाई सेवा को लगा झटका

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top