Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:अमित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,हत्या करने के बाद आरोपी अंतिम संस्कार में भी गया

Ad

हल्द्वानी: होटल व्यापारी अमित कुमार मर्डर केस का खुलासा हल्द्वानी पुलिस ने कर दिया है। इस हत्याकांड में अमित के ससुरालियों का हाथ नहीं बल्कि उसके साथ पहले व्यापार करने वाले शख्स का हाथ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक काली चौड़ सुल्तान नगरी निवासी हरीश चंद्र पंत ने अमित की हत्या की। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह अमित के परिवार के साथ पहले होटल व्यवसाय करता था। इसी बीच दोनों के बीच आपसी मनमुटाव और रंजीश भी हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

उसने बताया कि घटना के कुछ दिन पहले अमित ने उसकी पत्नी के संदेश भेजे थे। इसके बाद हरीश ने अमित की हत्या का प्लान बनाया। उसने बताया कि अमित को मारने के लिए वह होटल के पास भी गया था लेकिन किसी के आने की वजह से वह हत्या को अंजाम नहीं दे पाया। बता दें कि अमित की हत्या काठगोदाम क्षेत्र में 24 दिसंबर को हुई। घटना के दिन आरोपी हरीश ने शराब पी और उसके बाद अपनी बाइक को कैनाल रोड पर खड़ी कर वह अमित की गली में चला गया। जैसे ही अमित वहां आया और मौका देखकर गोली मार कर भाग गया। आरोपी ने बताया कि हत्या करने के बाद दूसरे दिन मृतक के घर पर गया और श्मशान घाट भी चला गया ताकि कोई शक ना करें।

अमित हत्याकांड के पीछे क्या वजह थी इसको लेकर पुलिस लंबे वक्त से जांच कर रही थी। अमित का पत्नी के साथ विवाद था तो पहले शक उसी दिशा में गया। जब पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ तो उसने अमित का बैकग्राउंड तलाशा, अमित और उसके दोस्तों के मोबाइल नंबर टेक्निकल टीम द्वारा सर्विलेंस में लगाए गए। इस दौरान पुलिस को एक लीड मिली जिसके बाद पुलिस ने अमित हत्याकांड का खुलासा किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top