Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा सकते हैं यात्री, रानीखेत से बागेश्वर जानें के लिए इस रूट को खोला गया

Ad

हल्द्वानी: रविवार शाम से शुरू हुई बारिश ने कुमाऊं में तबाही मचाई सबसे ज्यादा नुकसान नैनीताल जिले में हुआ है। वहीं कई शहरों का एक दूसरे से संपर्क भी टूट गया है। मंगलवार शाम को बारिश का सिलसिला थमा तो रेस्क्यू में भी तेजी लाई गई। पुलिस की ओर से नया अपडेट सामने आया है जो कि यात्रा करने वालों के लिए महत्वपूर्ण है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी से अल्मोड़ा / अल्मोड़ा और रानीखेत से बागेश्वर जाने वाले यात्रियों के लिए इन रूटों को खोल दिया गया है।

  1. हल्द्वानी से अल्मोड़ा आने वाले यात्री वाया भवाली रामगढ़ धानाचुली शहरफाटक से अल्मोड़ा के लिए यात्रा कर सकते हैं।
  2. अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले वाहन वाया रानीखेत- भतरौजखान- भौंनखाल- चिमटाखाल- रामनगर से हल्द्वानी जा सकते हैं।
  3. रानीखेत से बागेश्वर जाने वाले वाहन वाया रानीखेत-सोमेश्वर-कौसानी से बागेश्वर जा सकते हैं।
  4. अल्मोड़ा से बागेश्वर जाने वाले वाहन वाया सिरकोट-ताकुला से बागेश्वर जा सकते हैं।

अभी बंद हैं ये मार्ग

  • रानीखेत-भुजान मार्ग बंद
  • अल्मोड़ा-क्वारब-खैरना मार्ग बंद
  • अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ मार्ग बंद
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top