Nainital-Haldwani News

पुलिस का बड़ा अपडेट, आने वाले 3 दिन हल्द्वानी का ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

Ad

हल्द्वानी: विधानसभा निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत हल्द्वानी क्षेत्र के एमबी डिग्री कॉलेज की परिधि के मतदान केंद्रों में अधिक संख्या में मतदाताओं का आवागमन रहता है। नैनीताल हाईवे में जाम की स्थिति उत्पन्न होना संभावित है। यातायात मे किसी तरीके की परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस ने सोमवार के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डाइवर्जन प्लान दिनांक 13.02.2022 से 15.02.2022 तक प्रभावी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु हल्द्वानी के लिए ट्रैफिक प्लान

1- नैनीताल एवं भीमताल विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहनों हेतु
पार्किंग- एम0बी0 इन्टर कॉलेज मैदान में पार्क होंगे।
रूट-एम0बी0 इन्टर कॉलेज मैदान से सरस्वती रेस्टोरेंट, महारानी होटल तिराहा से नैनीताल रोड से नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
2- रामनगर विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहनों हेतु
पार्किंग- महिला डिग्री कॉलेज, नवाबी रोड के एक तरफ नवाबी रोड तिराहा, कालाढूंगी रोड की ओर मुॅह करके पार्क होंगे।
रूट- नवाबी रोड से कालाढूंगी रोड होते हुए गन्तव्य को जायेंगे।
3- कालाढूंगी विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहनों हेतु
पार्किंग- डिग्री कॉलेज गेट से देवाशीष होटल तक नैनीताल रोड में मुख्य मार्ग के एक तरफ काठगोदाम की ओर मुॅह करके पार्क होंगे।
रूट- हाईडिल तिराहे से पनचक्की से चम्बलपुल से लालडॉट, कालाढूंगी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
4- हल्द्वानी विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहनों हेतु
पार्किंग- नैनीताल रोड में डिग्री कॉलेज तिराहे से तिकोनिया तक तिकोनिया की ओर मुॅह करके पार्क होंगे।
रूट- तिकोनिया चौराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
5- लालकुऑ विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहनों हेतु
पार्किंग- परख इमेंजिंग के सामने खाली प्लाट तथा ठण्डी सड़क पर तिकोनिया की ओर मुॅह करके पार्क होंगे।
रूट- तिकोनिया से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी गणों के वाहनों की पार्किंग-
चौपहिया वाहनों हेतु खालसा इण्टर कॉलेज तथा वीर शिवा स्कूल में पार्किंग व्यवस्था रहेगी एवं दोपहिया वाहनों हेतु क्वीन्स मैरी स्कूल में पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top