Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में शुरू होगा CCL टूर्नामेंट, क्रिकेट खेलने के शौकीन तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

Ad

हल्द्वानी: राज्य में क्रिकेट का बढ़ता हुए क्रेज किसी से छिपा नहीं है। खासकर साल 2018 में जबसे उत्तराखंड की क्रिकेट टीम ने भारतीय घरेलू प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना शुरू किया है। तब से कुमाऊं व गढ़वाल में खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ा है। कुमाऊं में बीते सालों में लगातार नए मैदान बन रहे हैं। जहां टर्फ की विकेट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में भी क्रिकेट प्रेमियों की भरमार है। शहर व आसपास में खिलाड़ियों और प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हाल ही में आरटीओ ऑफिस रोड हल्द्वानी में यूथ क्रिकेट क्लब ग्राउंड खुला है। अब यूथ क्रिकेट क्लब सीसीएल की शुरुआत करने जा रहा है। कॉरपोरेट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में कोई भी टीम प्रतिभाग कर सकती है।

हालांकि इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता होगी। बता दें कि एंट्री फॉर्म को जमा करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर है। जबकि लीग मैचों की शुरुआत 1 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि लीग में शामिल होने वाली हर टीम को कम से कम तीन मैच खेलने होंगे।

खेलने के नियम

1. एंट्री फीस – 12000 रुपए

2. एक खिलाड़ी केवल एक ही टीम से खेल सकेगा

3. सारे मुकाबले लाल लैदर बॉल से खेले जाएंगे

4. अंपायर से अभद्रता पेश करने वाले खिलाड़ियों की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा

5. हर जीत के साथ टीम को दो अंक मिलेंगे जबकि हारने वाली टीम को शून्य

6. अगर मुकाबला बराबरी पर खत्म होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा

7. नॉकऑउट मैच में टाय होने पर सूपर ओवर होगा

8. मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज ट्रॉफी दी जाएगी

9. सारे मुकाबले आईसीसी क्रिकेट मानकों के आधार पर खेले जाएंगे

नोट :- अधिक जानकारी के लिए 7900815555, 9997986253 पर संपर्क करें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top