Nainital-Haldwani News

सनसनीखेज मामला,रुद्रपुर मे भाई ने सगी बहन के साथ किया दुष्कर्म

Ad

हल्द्वानीः राज्य में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें हैं।एक बार फिर दुष्कर्म के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। आज रिश्तों का कोई मोल नही रह गया। ऐसा ही एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला रुद्रपुर से सामने आया है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक भाई ने अपने सगी बहन के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। लेकिन बहन ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया। परिवारवालों और पड़ाोसियों ने जैसे ही शोर सुना तो वे मौके पर पहुंचे और उन्होनें आरोपी को कमरे में बंद कर दिया।
बता दें कि आरोपी के पिता सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करते है और वह परिवार के साथ रुद्रपुर में रहते है। उनके दो बच्चें हैं। एक लड़का और एक लड़की। बेटे ने दुष्कर्म करने की साजिश तब बनाई जब रविवार की शाम उसके पिता पत्नी के साथ कहीं बाहर गया था। इसी बीच लड़का  बहन को कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्रम करने लग गया। आरोपी भाई इतने में ही नही रुका उसने अपनी बहन के कपड़े तक फाड दिए।
जिसके बाद लड़की ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां पर पड़ोसी जमा हो गए। इसी बीच परिवारवाले भी घर पहुंच गए। जिसके बाद परिवारवालों ने दरवाजा तोड़ दिया। और बेटी को बाहर निकाला। और आरोपी बेटे को कमरे में बंद कर दिया। परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी बेटे की उम्र 17 वर्ष है। बेटी की उम्र 15 वर्ष है और वह अपने नानी के घर दिल्ली में रहती है। 10वीं के रिजल्ट
आने के बाद वह घर आई थी। थानाध्यक्ष विद्याधर जोशी ने बताया कि आरोपी पढ़ाई छोड़ चुका है। मामले के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट्स आने के बाद पुलिस आगें कि कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top